दुर्ग
सेवानिवृत्त 2 कर्मचारियों को दी विदाई
02-Sep-2025 4:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 2 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 2 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। मुख्य कार्यालय सभागार में आयोजित विदाई समारोह में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने पम्प सहायक वेदलाल यादव एवं उमेश निर्मलकर को निगम प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह, शॉल और श्रीफल भेंट करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिए। इन कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल अवधि को सबके समक्ष साझा करते हुए शासन एवं निगम प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


