दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 अगस्त। ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को ग्राम थनौद में बना रहे भारत माला रोड के संबंध में ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया था। क्योंकि ग्राम मूर्ति कला केंद्र के नाम से मशहूर है और यहां से निर्मित मूर्ति छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त अन्य प्रांतों में भी जाता है। बड़ी-बड़ी मूर्ति निर्माण होने के कारण आने-जाने में दिक्कत संबंधी समस्या से अवगत कराया था। किसान भाइयों ने विधायक को अवगत कराया था।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम थनौद में निर्माणाधीन भारतमाला सडक़ का स्थल ग्रामवासियों निर्माण एजेंसी के अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति में निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों निर्माण एजेंसी को आवश्यक स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य ग्रामवासियों की सुविधा, सुरक्षा एवं आवश्यकता के अनुरूप किया जाए, ताकि इस सडक़ का लाभ ग्रामीणों को लंबे समय तक मिल सके। ग्रामवासियों द्वारा बताई गई समस्याओं का तत्काल समाधान करने के आदेश दिए गए और मौके पर उपस्थित रहकर कार्य का प्रारंभ कराया, जिससे कार्य की गति में और तेजी आ सके। ग्राम के विकास और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए यह प्रयास ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच मेनका देशमुख, जनपद सदस्य संगीता साहू, दिनेश देशमुख, मोहन हरमुख, राधेश्याम चक्रधारी, लुकेश चक्रधारी, गिरधर चक्रधारी, मिलन चक्रधारी, रामचंद्र कुंभकार, मोरध्वज चक्रधारी, सुरेश चक्रधारी, चिंताराम चक्रधारी, माखन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


