दुर्ग

कथा स्थल का आयुक्त ने किया निरीक्षण
02-Aug-2025 5:40 PM
कथा स्थल का आयुक्त ने किया निरीक्षण

भिलाई नगर, 2 अगस्त। भिलाई निगम आयुक्त ने जोन 05 अंतर्गत कथा स्थल परिसर में शौचालय, साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता के साथ किए। कथा स्थल में संपूर्ण साफ-सफाई व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी के रूप में स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को दायित्व दिया गया है।

स्वच्छता व्यवस्था हेतु जोन स्वास्थ्य अधिकारी सागर दूबे सहायक नोडल अधिकारी के रूप में दायित्व दिया गया है। प्रथम पाली में स्वच्छता एवं साफ-सफाई हेतु सुबह 6 बजे से दोपहर 02 बजे तक जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा को दायित्व दिया गया है तथा द्वितीय पाली दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी को दायित्व दिया गया है। साथ ही रात्रि 10 से 6 बजे तक स्वच्छता निरीक्षक सूर्यादास की डूयटी लगाई गई है।
इस तरह ड्यूटी से साफ-सफाई व्यवस्था भीड़ के बावजूद बेहतर है। सुपरवाईजर एवं स्वास्थ्य कर्मचारियो की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई गई है, जिससे व्यवस्था सुदृढ़़ स्थिति में है। संपूर्ण स्वच्छता व्यवस्था हेतु नगर निगम भिलाई के सहयोगी के रूप में समीपस्थ नगर निगम दुर्ग, नगर निगम भिलाई-चरोदा एवं नगर निगम रिसाली का सहयोग मिल रहा है। आयुक्त महोदय के निरीक्षण के दौरान अनिल सिंह, दीपक देवांगन, श्वेता महेश्वर एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट