दुर्ग

सहकारी समितियों में बीज उपलब्ध
17-Jun-2025 5:24 PM
सहकारी समितियों में बीज उपलब्ध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 जून।
जिले की 6 सहकारी समितियों में बीज निगम से 420 स्वर्णा किस्म की 420 क्विंटल बीज और पहुंचा। जिले में विभिन्न फसलों कुल मांग की 104 प्रतिशत बीज उपलब्ध है, इनमें 23810 क्विंटल बीज का वितरण भी हो चुका है। इनमें 22129.98 क्विंटल का समितियों के माध्यम से एवं 1680.14 क्विंटल बीज का प्रक्रिया केन्द्र से नगद वितरण किया गया है।
 

 जिले में विभिन्न फसलों के अलग अलग किस्म 28167 क्विंटल बीज की मांग इसके विरुद्ध 29378.68 क्विंटल बीज उपलब्ध है। इनमें समितियों में भंडारण 27057.30 क्विंटल बीज का भंडारण किया जा चुका है। बीज निगम से 1680.14 क्विंटल नगद वितरण के बावजूद अभी भी बीज निगम में 641 क्विंटल बीज उपलब्ध  है, जो कि बीज उत्पादक किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिले की  88 बीज भंडारण वाली समितियों में लगभग  4927 क्विंटल शेष है। इन बीजों का किसानों द्वारा मानसून को देखते हुए उठाव किया जा रहा है। कल भी बीज निगम से पाटन विकासखंड  के 2 या 3  समितियों  में बीज भंडारण की सूचना मिली है। अब तक के वितरण को देखते हुए इस वर्ष लक्ष्य से ज्यादा बीज के खपत की उम्मीद है।
बीज प्रबंधक एस.के. बेहरा के अनुसार आज जिले के जिन समितियों बीज भंडारण किया गया इनमें मार्केटिंग धमधा 120, धमधा समिति 90, सिरसा 15, ननक_ी 60, कोडिय़ा 90 एवं अहेरी में 45 क्विंटल स्वर्णा धान बीज का भंडारण किया गया।


अन्य पोस्ट