दुर्ग

बच्चे की मौत, ढांढस बंधाने पहुंचे वोरा
16-Jun-2025 12:17 PM
बच्चे की मौत, ढांढस बंधाने पहुंचे वोरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 जून।
 मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उरला के बॉम्बे आवास (आईएचएसडीपी कॉलोनी) में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। घर के बाहर खेल रहे ढाई साल के मासूम  सुशांत सिंह मानिकपुरी को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने कुचल दिया।
शोक में डूबे परिजनों ने मासूम को खोने के बाद न्याय की मांग की है। स्थानीय निवासियों ने भी प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कॉलोनी में न सीसीटीवी कैमरे हैं, न ही पर्याप्त लाइटिंग। अंधेरा और नशे की समस्या यहां आम हो चुकी है, जिससे आए दिन हादसे और अपराध हो रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा पीडि़त परिवार से मिलने बॉम्बे आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और मौके से ही दुर्ग नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से उरला सहित पटरीपार के अन्य क्षेत्रों में बढ़ते अपराध एवं दुर्घटनाओं को लेकर कुछ मुख्य गंभीर बिंदुओं पर चर्चा की और तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की।


अन्य पोस्ट