दुर्ग
दुर्ग, 6 जून। शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के 33 जिलों में 20 अप्रैल को प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई थी।
प्राक्चयन परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए जिलेवार सूची विभागीय वेबसाइट पर 4 जून को अपलोड कर दी गई है। मेरिट सूची का प्रकाशन पृथक से किया जाएगा।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से मिली जानकारी अनुसार आवेदक वेबसाईट पर दर्शित परीक्षा परिणाम में अपना नाम एवं रोल नंबर का मिलान कर लेवें।
किसी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदक अपने गृह जिले के संबंधित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर दावा आपत्ति आवेदन प्रस्तुत करेंगे। डाक द्वारा दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा। दावा आपत्ति हेतु अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि समाप्ति पश्चात् दावा आपत्ति मान्य नहीं किया जाएगा।


