दुर्ग

दुर्ग प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा गर्म
10-May-2025 5:14 PM
दुर्ग प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा गर्म

दुर्ग, 10 मई। जिले में फिर सूर्य के किरणों की तपिश बढऩे लगी है। पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि के बाद तापमान में आई गिरावट से लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे थे मगर आज एक बार फिर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है जिससे दुर्ग प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा।

 

जानकारी के अनुसार आज दुर्ग में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो भले ही सामान्य से 1.6 डिग्री कम है मगर प्रदेश में सर्वाधिक रहा। इसी तरह आज दुर्ग में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 3.4 डिग्री कम है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आगामी चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर दक्षिण पश्चिम मानसून 13 मई के आस पास दक्षिण अंडमान सागर दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों एवं निकोबार द्वीप समूह की ओर बढऩे की संभावना बताई जा रही है।
आज उत्तर -दक्षिण द्रोणिका दक्षिण तेलंगाना से रायल सीमा और तमिल नाडू से होते हुए मन्नार की खाड़ी तक समुद्र तल से 0.9 किमी उपर बनी हुई है।


अन्य पोस्ट