दुर्ग

भाजपा की संगठनात्मक बैठक
09-May-2025 4:59 PM
भाजपा की संगठनात्मक बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 मई।
भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के संगठनात्मक दौरा कार्यक्रम के लगातार मंडलों में जारी है। इसी कड़ी में पाटन मंडल में पाटन रेस्ट हाउस, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल आशीष इन्फोटेक में, चंडी शीतला मंडल पटेल भवन उरला में संगठनात्मक बैठक हुई।

बैठक मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, मंत्री दीपक चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, युवा मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नितेश साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश भाले, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता मेहतर वर्मा उपस्थित रहे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद खुराना, मंत्री आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, विनय महोबिया, मंडल भाजपा अध्यक्ष बंटी चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश ताम्रकार, मनीष भंडारी उपस्थित रहे। चंडी शीतला मंडल की बैठक में महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद खुराना, मंत्री आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मंडल भाजपा अध्यक्ष कमलेश फेकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार, दिनेश नालोडे उपस्थित रहे। 

बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व के इच्छा के अनुरूप सभी के अथक परिश्रम से पंच से लेकर पार्लियामेंट तक का सपना हमने साकार किया। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि केंद्र के नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पहलगाम हमले में मारे गए नागरिकों को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक किया।
आज पूरा हिंदुस्तान देश की सेना और मोदी के साथ खड़ा है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा के चलते देश को प्रथम स्थान पर रखता है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता देश के वर्तमान हालात को ध्यान में रखते हुए  जरूरत पडऩे पर अपने आप को पूर्ण रूप से तैयार रखें देश के सेवा की खातिर चाहे वह किसी भी रूप में हो। निवृत्तमान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने भी संबोधित किया।


अन्य पोस्ट