दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 14 अगस्त। जनपद पंचायत दुर्ग के जनपद क्षेत्र क्र.21 के जनपद कृषि सभापति राकेश हिरवानी के संयोजक में जनपद ट्राफी खेलकूद का आयोजन अपने क्षेत्र में आने वाले पांच गांव पाऊवारा, बोरिगारका, करगाडीह, कोकड़ी,कोडिया इन सभी गांव के बीच महिला वर्ग के लिए खेलकूद कबड्डी, नारियल फेंक, फुगड़ी,रस्सी खिंच,फुग्गा फोड़ रखा गया था इसके साथ-साथ छत्तीसगढ़ी व्यंजन, चीला व्यंजन जिसका भी व्यंजन सजावट व स्वाद बहुत अच्छा रहेगा वह विजेता रहेगा।
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के चलचित्र का पूजा-अर्चना कर राज्यकीय गीत कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। कार्यक्रम के उद्धघाटन समारोह में मुख्य अतिथि रूप में ताम्रध्वज साहू (पूर्व गृहमंत्री) पुष्पा यादव (जि.पं. दुर्ग अध्यक्ष), देवेन्द्र देशमुख(जंपं अध्यक्ष), वामन साहू (सरपंच) नंदकुमार सेन, शशि सिन्हा महापौर रिसाली, डिकेन्द हिरवानी नगरपंचायत उतई, झमित गायकवाड़, जितेन्द्र साहू महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, हर्ष साहू, जनपद सदस्य रुपेश देशमुख, हीरामनी देशमुख, योगिता बंजारे, दिपिका चन्द्कार, भुनेश्वरी ठाकुर, उतई से पार्षद प्रहलाद वर्मा, गोस्वामी तोषन साहू उत्तम सिंह हिरवानी, भीष्म हिरवानी इन सभी अतिथियों के द्वारा खेलकूद को गतिप्रदान हुआ। प्रतियोगिता में व्यंजन स्पर्धा में प्रथम- पुष्पा साहू (बोरिगारका), द्वितीय- शीतला साहू (करगाडीह), कुर्सी दौड़ में प्रथम-यामिनी बघेल (पाऊवारा), द्वितीय-ममता साहू(बोरिगारका), फुग्गफोड़ में प्रथम- कामलेश्वरी निषाद (कोडिया), द्वितीय- जामबाई (कोडिया), नारियल फेंक में प्रथम- गीता साहू(पाऊवारा), द्वितीय- सोनम (बोरिगारका), फुगड़ी में प्रथम - लक्ष्मी बघेल (करगाडीह), द्वितीय - वीणा साहू (करगाडीह), रस्सी खिंच में प्रथम- बोरिगारका टीम, कब्बडी, प्रथम - पाऊवारा टीम। समर्पण युवा मित्र मंडल पाऊवारा इस खेलकूद के आयोजन को विगत वर्ष से मानते आ रहे है। इस दिन गांव में खेल त्यौहार जैसा मौहाल रहता है। खेल देखने के लिए दूर-दूर से लोग गांव में आते है, और बढ़े मजे से खेल का आनंद लेते है, बाहर से लोग आते है, उनके लिए आयोजक समिति द्वारा भोजन पानी का व्यवस्था भी की गई ताकि लोग खेल के साथ भोजन कर सके।


