दुर्ग

बाम्बे आवास उरला की मकान जर्जर हालत में- वोरा
10-Feb-2026 4:51 PM
बाम्बे आवास उरला की मकान जर्जर हालत में- वोरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 फरवरी।
बॉम्बे आवास उरला की बदहाल व्यवस्थाओं से परेशान रहवासियों के बुलावे पर सोमवार सुबह पूर्व विधायक अरुण वोरा ने परिसर का दौरा कर जमीनी हालात का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान रहवासियों ने आवास की गंभीर समस्याओं से अवगत कराते हुए जिला व निगम प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। रहवासियों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। चारों ओर फैली गंदगी, भरे हुए सेप्टिक टैंक और जाम नालियों के कारण संक्रमण का खतरा बना हुआ है। कई मकान जर्जर हालत में हैं, जिससे लोग भय के साए में रहने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थिति पर चिंता जताते हुए अरुण वोरा ने कहा कि बॉम्बे आवास की हालत बेहद गंभीर है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने जिला प्रशासन और निगम की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर भेजकर व्यापक सफाई एवं सुधार अभियान चलाने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि दुर्ग शहर के उन सभी वार्डों, जहाँ आर्थिक रूप से कमजोर परिवार निवास करते हैं- विशेषकर पटरीपार क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाना आवश्यक है।
 


अन्य पोस्ट