दुर्ग
दुर्ग, 30 अक्टूबर। जिला कांग्रेस प्रवक्ता नासिर खोखर ने बताया कि 7 वर्ष पूर्व नगर निगम में भाजपा की सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार व जनता की समस्याओं को लेकर दुर्ग युवा कांग्रेस द्वारा पदयात्रा कर नगर निगम का घेराव किया गया था और जनता की समस्याओं को हल करने की शांतिपूर्ण तरीके से मांग की थी। इस पर तत्कालिन महापौर और कमिश्नर द्वारा युवा कांग्रेसियों पर तोडफ़ोड़ का झूठा आरोप लगाकर पुलिस में अपराध दर्ज कराया था, जिसके लिए आंदोलन के बाद सात युवा कांग्रेसियों को गंभीर धाराएं लगाकर गिर तार कर लिया गया था, जिनमें युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विवेक मिश्रा, राहुल शर्मा, इलियास चौहान, प्रकाश गीते, अय्यूब खान, विजय चंद्राकर 7 दिनों तक जेल में रहे और 7 वर्षों के बाद कल जिला सत्र न्यायाधीश अंकिता गुप्ता के न्यायालय में इस आरोप से सभी को बाइज्जत बरी कर दिया गया।


