दन्तेवाड़ा
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बचेली, 7 जून। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के बैलाडीला-किरंदुल दौरे के दौरान रविवार को बचेली पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
सड़क मार्ग से किरंदुल जाते समय जैसे ही उनका काफिला बचेली पहुंचा, गौरव पथ हनुमान मंदिर चौक पर कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया। भाजपा पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उप मुख्यमंत्री का सम्मान किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके स्नेह एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
इसके बाद वे अपने निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किरंदुल रवाना हो गए। किरंदुल नगर में साहू समाज भवन के नामकरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
इस दौरान विधायक चैतराम अटामी, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुंडामी, उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, बचेली पालिकाध्यक्ष राजू जायसवाल, उपाध्यक्ष सतीश प्रेम चंदानी, धनसिंह नाग, विलासिनी नाग, सुरज जायसवाल, ओमप्रकाश जैन, हनुमान माहेश्वरी, झिलकी नाग, पुष्पा सिंह व महिला मोर्चा व पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


