दन्तेवाड़ा
एसपी ने बताई साल भर की उपलब्धियां
दंतेवाड़ा, 31 दिसंबर। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने पुलिस की वर्ष - 2025 की उपलब्धियां का विवरण बुधवार को दिया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 272 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उक्त नक्सलियों पर राज्य शासन द्वारा करीब 3 करोड़ रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था। गौरतलब है कि उक्त नक्सलियों में बड़े कैडर के नक्सली प्रमुख रूप से शामिल थे। उक्त आंकड़े विगत् वर्ष की तुलना में बेहतर है।
पुलिस द्वारा वर्ष - 2025 में चार नक्सलियों को ढेर किया गया। उक्त नक्सलियों पर राज्य शासन द्वारा 54 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।
नक्सली गिरफ्तारी
इस वर्ष कल 35 नक्सलियों को हिरासत में लिया गया। जिन पर राज्य शासन से कुल 17 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया है।
विशेष अभियानों में भागीदारी
जिला आरक्षी बल दंतेवाड़ा के 3 नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये।आरक्षी बल - केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 संयुक्त अभियान और आरक्षी बल दंतेवाड़ा -सुकमा नारायणपुर बीजापुर बस्तर के 40 संयुक्त अभियान में दंतेवाड़ा पुलिस के सराहनीय कार्य के दृष्टिगत
चार जवानों को पीएमजी -पुलिस पदक, 51 अधिकारी कर्मचारीको केंद्रीय गृह गृहमंत्री दक्षता पदक, छत्तीसगढ़ शौर्य पदक - आठ जवानों को, आउट ऑफ़ टर्न प्रमोशन से 40 जवानों को सम्मानित किया गया।
जिला आरक्षी बल दंतेवाड़ा नें ऑपरेशन ब्लैकफॉरेस्ट और अन्य ऑपरेशन में सक्रिय भागीदारी कर शीर्ष नक्सली लीडर बसवराजू, गौतम सहित सीसीएस पीएलजीए, डीवीसीएम और बड़े कैडर को समाप्त किया। जिससे नक्सली संगठन की कमर टूट गई। वही बड़ी संख्या में नक्सलियों के आत्मसमर्पण का मार्ग साफ हुआ।
अपराधों पर लगाम
दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा वर्ष -2025 में अपराधों पर अंकुश लगाया गया। दंतेवाड़ा जिला अंतर्गत 12 पुलिस थानों में कुल 491 अपराध दर्ज किए गए। इनमें गंभीर अपराध - 54 शरीर के विरुद्ध अपराध- 62 और चोरी सबंधित अपराधों की संख्या - 23 थी। गंभीर अपराधों में करीब सात फ़ीसदी, अन्य अपराधोंमें 8.8 फ़ीसदी और चोरी के मामलों में 14 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वर्ष - 2025 में दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा 397 अपराधियों को हिरासत में लिया गया।


