गणपति स्थापना समिति पुरस्कार वितरण कार्यक्रम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 16 अक्टूबर। बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति अंबिकापुर के तत्वावधान में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।
बौरीपारा अंबिकापुर स्थित एक होटल में अतिथियों के साथ उपस्थित लोगों ने भगवान गणेश की जयकारों के साथ पुरस्कार वितरण उत्सव मनाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथि अनिल सिंह मेजर ने कहा कि स्वतंत्रता पूर्व बाल गंगाधर तिलक ने जो गणेश पूजा परम्परा की शुरुआत की थी, वह आज पूरे देश समेत विदेश में भी पहुंच चुका है, आज बड़ी संख्या में सभी समाज के लोग गणेश पूजन कार्यक्रम में भाग लेते हंै, जिससे हमारा समाज संगठित हुआ है।
अजय अग्रवाल ने कहा कि कल जो गणपति उत्सव छोटा पौधा के रूप में था, वह आज वृक्ष बनते जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाथी पखना में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना तो हो गई है और मंदिर भी जरूर बनेगा।
पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए अखिलेश सोनी ने कहा कि गणपति धाम की संकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए समिति के संरक्षक भारत सिंह सिसोदिया और टीम के जज्बे का सम्मान करता हूं, अंबिकापुर में भगवान गणेश पूजन परंपरा की भव्य शुरुआत से हिंदू समाज को बल मिला है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के संरक्षक भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि सभी गणेश पंडालों से निकली झांकियों का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा है, और आगे भी अच्छा रहेगा। उन्होंने बताया कि हाथी पखना गणपति धाम में प्रति माह गणेश चतुर्थी के दिन भंडारा का आयोजन किया जाएगा, आगामी 12 माह तक भंडारा सुनिश्चित किया गया है जिसके आयोजक राजीव अग्रवाल, भारत सिंह सिसोदिया, गोल्डी बिहाडे, प्रमोद चौधरी, हरमिंदर सिंह, अंशुल श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, डीके सोनी, अजय सिंह, हरपाल सिंह भामरा, सिद्धार्थ मिश्रा और अनीश सिंह हैं।
जानकारी देते हुए अंशुल श्रीवास्तव ने बताया कि नवंबर से गणपति धाम में प्रति माह नरेंद्र सिंह टुटेजा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाएंगे।
झांकी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सीनियर वर्ग से प्रथम पुरस्कार नागरिक मंच मायापुर को, द्वितीय पुरस्कार रुद्र सेवा समिति चंबोथी तालाब तथा तृतीय पुरस्कार जागृति नवयुवक मंडल जय स्तंभ चौक को दिया गया।
जूनियर वर्ग से प्रथम पुरस्कार जूनियर मां महामाया क्लब महामाया रोड को, द्वितीय पुरस्कार श्री श्री गणेश पूजा समिति सतीपारा को तथा तृतीय पुरस्कार गुदरी के राजा गुदरी सेवा समिति को प्रदान किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत डांस के लिए प्रथम पुरस्कार विष्णु डांस ग्रुप को, द्वितीय पुरस्कार द मोर्टल क्रिव भिलाई को तथा तृतीय पुरस्कार माउंट लिटरा ज़ी स्कूल सीनियर ग्रुप को दिया गया। गणपति स्थापना समिति के सदस्यों और अतिथियों को समिति की ओर से मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों के लिए स्वागत उद्बोधन समिति के अध्यक्ष संतोष बिहाड़े तथा कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सिंह टुटेजा और संतोष दास ने किया।
इस अवसर पर संरक्षक राजीव अग्रवाल, विनोद हर्ष, हरपाल भामरा, सुधीर सिंह, निलेश सिंह, हरमिंदर सिंह टिन्नी, आलोक सिंह, अशोक सिंह, सुधाकर सिंह, शैलेश सिंह, रूपेश दुबे, विजय सोनी, राजेश सिंह, जन्मेजय मिश्रा, सर्वेश तिवारी, दितेश रॉय, सिद्धार्थ मिश्रा, मंजूषा भगत, संध्या रवानी, मधु चौदाहा, शुभांगी बिहाडे, कल्पना मिश्रा, प्रियंका चौबे, नीलम राजवाड़े, अंजनी दुबे , अनीश सिंह, शरद सिन्हा, नीरज पांडे, अमोघ कश्यप, धीरज सिंह, गोलू यादव, विवेक सिंह सिकरवार, अजय सिंह, आर के शुक्ला, नितिन गुप्ता, दिवस दुबे, अभिषेक श्रीवास्तव, संजय सिंह, सुनीत मिश्रा, संजय त्रिपाठी, निशांत सिंह गोल्डी, प्रिंस चौबे, मनीष दुबे, मिथुन सिंह, काशी केसरी, अपृत यादव, हिमांशु, सतीश गुप्ता, रिंकू, वीरेंद्र कुमार शर्मा, आयुष अग्रवाल, अंशुमल गर्ग , किशोर सिंह बघेल, दीपक गोस्वामी, आशीष अग्रवाल, रजत पांडे, अंजनैय शुक्ला, भोलू सिंह सेंगर, निक्कू सिंह, गौरव राठौर, रवजोत सिंह रमन, प्रिया सिंह, विनल गुप्ता, जितेंद्र सोनी, रणविजय सिंह, रौनी मिश्रा, वीर सोनी, दिव्यांशु केशरी, दीपक यादव, अनुराग शुक्ला, अविनाश मंडल, सर्वेश तिवारी, चंदन शुक्ला, संदीप यादव मैगो, त्रिलोचन राजवाड़े, भवरंजन, हर्ष जयसवाल, रोहित कुशवाहा, फुलचंद, दीपेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।