‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अगस्त। रक्षाबंधन, इस बार 11 अगस्त को मनेगी।। इसके लिए बाजार में हलचल देखने को मिल रही है। सभी बहन अपने भाई के लिए सबसे अच्छी रखी लेना चाहती है। कुछ बहने अपने भाई के लिए डोरी वाली रखी खरीद रहीं है तो कुछ सोने-चांदी की।
इस बार बाजार में तरह तरह की राखियां उपलब्ध हैं। जैसे डोरी वाली, मोती, स्टोन, लुम्बा, बच्चो वाली रखी। सोने - चांदी और मेटल से नामजद बनी रखियां। इस बार फोम वाली रखी भी देखने को मिल रही है।
बीते दो सालों में कोरोना के वजह से बाजार में रक्षाबंधन पर थोड़ी चहल पहल कम थी। लेकिन इस साल काफी चहल पहल देखी जा रही है। जैसे जैसे त्योहार करीब आ रहा है। सभी बहन नई और आकर्षक राखियां खरीद रही हैं। इस साल बहाने अपने भाई के लिए खास तौर पर डोरी और फैन्सी राखियां लेना पसंद कर रही है।
होम मेड - हैंड मेड राखियां
रक्षाबंधन का पर्व और खास बनाने के लिए महिला समूह द्वारा होम मेड राखी बनाई जा रही है। जिसमें कई प्रकार के खाद्य सामग्री जैसे गेहूँ, धान, मसुर दाल, चावल, धागा, मोती, स्टोन ये सभी प्रकार के समान से राखी बनाई जा रही। ये एक राखी की कीमत 5 रुपए से 65 रुपए तक की बताई जा रही। अभी हाल ही में आनी समूह की राखी को सी-मार्ट में बिक्री के लिए उपलब्ध करा रही है।
इस बार दिन भर बांध
सकते हैं राखी
इस साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के गुरुवार 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से प्रारंभ होकर शुक्रवार 12 अगस्त को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर समाप्त होगी।
इस साल रखी बांधने का शुभ मुहूर्त 11 अगस्त को सुबह 9 बजकर 28 मिनट से रात 9 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।
इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहेगा। और मान्यता के अनुसार कोई भी शुभ काम भद्राकाल के समय नहीं करना चाहिए। ऐसे में भद्राकाल की समाप्ति पर ही रखी बांधनी चाहिए। 11 अगस्त को भद्रा पूंछ शाम 5 बजकर 17 मिनट से 6 बजकर 18 मिनट तक और भद्रा मुख शाम 6 बजकर 18 मिनट से रात 8 बजे तक रहेगा।
लेकिन इस दिन आयुष्मान, सौभाग्य, रवि और शोभन जैसे शुभ योगों का संयोग रहेगा। जिसके चलते भद्रा का प्रभाव कम रहेगा।
लुम्बा राखी क्या है?
इस दिन बहन अपने भाई के साथ साथ अपनी भाभी को भी राखी बंधती है, जिसे लुम्बा कहते हैं। मान्यता के अनुसार जब भाई अपने बहन को उसकी रक्षा का वचन देते है तो भाई के साथ साथ यह वचन भाभी भी निभाती है। यह रखी भाभी की चूड़ी पर बांधी जाती है। और यह ननद भाभी के रिश्ते में प्रेम का प्रतीक होता है।
सोने चांदी की राखियां
डोरी वाली राखी के साथ साथ लोगों का रुझान सोने चांदी के राखियों मे भी रहता है। हर साल बहने अपने भाई के लिए कुछ नई रखी लेना पसंद करती हैं। सराफा बाजार भी इसमें पीछे नहीं है। रक्षाबंधन के अवसर पर राखी का बाजार पूरी तरह से सज गया है और सराफा बाजार में भी चांदी की राखियां आ गई है।और इसकी काफी डिमांड बड़ती जा रही है। चांदी की एक राखी की कीमत 150 रुपए से शुरू होती है।सराफ करोबारियों का कहना है कि, साल दर साल सोने-चांदी की राखियों की डिमांड बढ़ रही है। अब काफी हल्के वजन में सुंदर और आकर्षक राखियां उपलब्ध है।