महासमुन्द

सामूहिक पार्थिव शिवलिंग बनाकर जलाभिषेक
23-Aug-2023 3:26 PM
सामूहिक पार्थिव शिवलिंग बनाकर जलाभिषेक

महासमुंद, 23 अगस्त। स्थानीय टाउन हॉल में मंगलवार को कुछ क्षण शिवजी के संग का आयोजन किया गया। इसमें सामूहिक पार्थिव शिवलिंग बनाकर नगरवासियों ने जलाभिषेक किया। यहां से 40 जजमानों ने उत्तराखंड के ब्रदीनाथ धाम में 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का अयोजन आचार्य पं.पंकज तिवारी के सानिध्य में किया था। 

मंगलवार को तीर्थयात्रियों का नगर आगमन हुआ। इस मौके पर सावन में नगरवासियों के कल्याण के लिए उक्त आयोजन किया गया। जिसमें तीर्थयात्रियों के अलावा नगरवासियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। भगवान शिव के जलाभिषेक के बाद कैलाश धाम महामाया तालाब में विसर्जन किया गया। कार्यक्रम में निर्मला विनोद सेवनलाल चंद्राकर,ब्रदीनारायण लड्ढा, मूलचंद लड्ढा, दिलीप जैन, बाबूलाल साहू, राजेश नायक,श्वेता गुप्ता,जुगनू चंद्राकर,पुष्पा यादव,मीना साहू, आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट