महासमुन्द
शराब समेत एक बंदी
23-Aug-2023 3:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 23 अगस्त। जिले के थाना तुमगांव में आबकारी अधिनियम के तहत एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। तुमगांव थानेदार श्री ठाकुर के अनुसार जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर अवैध शराब परिवहन कर रहे आरोपी शंकर ध्रुव (35 वर्ष) मालीडीह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 50 पौवा देशी मदिरा कीमती लगभग 4 हजार एमएल, शराब परिवहन में प्रयुक्त एक मोटर सायकिल कीमती लगभग 30 हजार रुपए जब्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे