महासमुन्द
डाइट में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन
22-Aug-2023 4:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 22 अगस्त। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट महासमुंद में नये मतदाताओं को मतदाता जागरुकता अभियान के तहत मतदान की महत्ता को बताते हुये मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने की प्रक्रिया को बताया गया। प्राचार्य मीना पाणिग्राही ने छात्राध्यापक को संबोधित करते हुये कहा कि मतदान हमारा अधिकार है।
अत: सभी नये मतदाताओं को अवश्य ही मतदाता सूची में नाम जुड़वा कर वोटर आईडी कार्ड प्राप्त करना चाहिये। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान, के सिंग, राजेश चंद्राकर,उमादेवी शर्मा, संतोष साहू, कमलेश पाण्डेय, सुमन दीवान, दुर्गा सिन्हा, किरण कन्नौजे,तिलोत्मा प्रधान, लक्ष्मी सिन्हा, झरना साहू सहित सभी का मार्गदर्शन छात्राध्यापकों को प्राप्त हुआ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे