सात दिनी आवासीय लोक संगीत कार्यशाला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,31मई। लोक कलाकार संरक्षण समिति विकासखंड बागबाहरा द्वारा सप्त दिवसीय आवासीय लोक संगीत कार्यशाला पब्लिक उच्चत्तर माध्यमिक शाला बागबाहरा में 25 मई से 1 जून तक आयोजित है। आवासीय कार्यशाला आयोजन का यह तीसरा वर्ष है, जो कि उत्कृष्ट आयोजन के कारण पूरे प्रदेश में लोक कला संस्कृति और कलाकारों के उत्थान के लिए जाना जाता है।
गौरतलब है कि लोक कलाकार संरक्षण समिति विकासखंड बागबाहरा के तत्वाधान में समस्त क्षेत्रीय कलाकार मिलकर इस आयोजन को मूर्त रूप देते हैं। प्रदेश भर में यह एक ऐसी संस्था है जो लोक कलाकारों की कला को निखारने का कार्य करती है। 2019 से अब तक लगभग तीन सौ प्रशिक्षार्थी कला के विभित्र क्षेत्रों जिसमे लोक संगीत, शास्त्रीय संगीत, आर्गन,तबला, ढोलक, पैड एलोक नृत्य के साथ मानस व्याख्यान पर विधा विशेषज्ञ गुरुजनों के सानिध्य में कला की बारीकियों को सीखकर अन्यान्य लोक कला मंचों, रामायण मंचों, यू ट्यूब चैनल, छत्तीसगढ़ी नाचा मंडलियों में अपनी कला का प्रदर्शन कर रोजगार और नाम दोनों कमा रहे हंै।
इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के नामचीन कलाकारों की उपस्थिति शिक्षक के रूप में होते हैं। जिसमें इस वर्ष शास्त्रीय संगीत शिक्षक शुभम दास खैरागढ़, लोक संगीत शिक्षक डेविड निराला, कमला देवी संगीत विद्यालय रायपुर प्रशिक्षार्थियों को गायन की बारीकियां सिखा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सुविख्यात गायक गायिकाओं का सात्रिध्य भी अतिथि रूप में प्राप्त होता है। जिससे प्रशिक्षार्थियों का मनोबल बढ़ता है।
सात दिवसीय इस कार्यशाला में प्रशिक्षार्थियों के रहने के साथ भोजन आदि का समुचित प्रबंध आयोजन समिति द्वारा किया जाता है। आयोजन की सफलता में बागबाहरा नगर व आसपास के सहयोगियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, अद्वैत प्रभा मंडल, आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, रामायण मंडलियां, लोक कला मंच, नाचा-गम्मत कलाकार, व्यापारी बंधुओं, बागबाहरा शिक्षा समिति के साथ वरिष्ठजनों का सहयोग रहता है।
सन 2019 से सतत् प्रशिक्षक के रूप में विधा विशेषज्ञों गायन में हितेंद्र वर्मा, शुभम दास, सुरेंद्र मानिकपुरी, तबला, ढोलक में लक्ष्मण साहू, बालेश साहू, नारायण चंदेल, रामकुमार साहू, नारायण यादव आर्गन, पैड में मनोज दीवान, पालेश्वर ध्रुव, मनोज यादव, धनेश डोंगरे, मनोज देवांगन, गोलू ध्रुव, दीपक श्रीवास, पिटू मानस, आदि ने कला प्रेमियों को उपस्थित होने की अपील की है।