महासमुन्द
गांवों में ग्राम तीर्थ यात्रा निकाली
30-May-2024 1:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,30 मई। ग्राम तीर्थ प्रवज्ज्या के तहत विभिन्न गांवों में ग्राम तीर्थ यात्रा निकाली गई। इसके 14वें चरण में नयापारा, अछरीडीह व बावनकेरा में दीप यज्ञ व नशा मुक्ति डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से कार्यक्रम में गायत्री महामंत्र की महिमा, गुरुदेव व माताजी की जीवनी, शांतिकुंज हरिद्वार का संदेश दिया गया।
बावनकेरा में महिला मंडल की सदस्यों ने 251 दीपक जलाकर भव्य दीप यज्ञ किया। कार्यक्रम में महासमुंद शक्तिपीठ से ललित मेश्राम, एमएल साहू, परस चौहान, संत साहूू,विश्राम साहू, धन्वंतरी सिन्हा, नरेश साहू, भारत साहू, राधे ओमप्रकाश, झलप इकाई के देवसिंह दीवान, करण बरिहा, परमानंद दीवान, विजय भारती, रथराम, तुलसी, नारायण ठाकुर आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे