महासमुन्द

सहेली से मिलने गई युवती की स्कूटी पार
30-May-2024 3:05 PM
सहेली से मिलने गई युवती की स्कूटी पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 30 मई। सहेली से मिलने गई युवती की स्कूटी अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। स्कूटी के साथ उसमें रखे पर्स जिसमें 5 हजार रूपए नगद एवं आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड भी पार हो गया।

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरोंडाबाजार निवासी सावित्री साहू ने सिटी कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट लिखाई है। जिसमें उन्होंने पुलिस को बताया कि होण्डा एक्टीवा सीजी 23 एम 1140 में उसकी बहन छगेश्वरी साहू गत 14 मई को निजी काम से महासमुंद आयी थी। ईदगाह भाठा तुमगांव रोड महासमुंद में शाम करीब 8 बजे अपने दोस्त जेबा आफरीन से मिलने के लिये गई थी। वाहन जेबा के घर के सामने में लॉक कर अंदर गयी। कुछ समय पश्चात करीब 8.30 बजे बाहर आकर देखा तो वाहन नहीं थीं। आसपास पता तलाश किया कोई पता नहीं चला। वाहन कीमती करीबन 20,000 रुपए एवं डिक्की में रखे नगदी 5000 रुपए, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम आदि जुमला कीमती 25 हजार रुपए को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। पुलिस ने धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

 


अन्य पोस्ट