महासमुंद, 12 जनवरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार एवं जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर के निर्देश में शहर कांग्रेस कमेटी महासमुंद के द्वारा आगामी नगर पालिका चुनाव 2025 महासमुंद हेतु कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्षद पद के इच्छुक प्रत्याशी एवं कांग्रेस जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
इस अवसर पर डॉ. रश्मि चंद्राकर जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर,पूर्व प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला, दाऊलाल चंद्राकर, मनोजकांत साहू, संजय शर्मा, लक्ष्मी देवांगन, गौरव चंद्राकर,सुनील चंद्राकर,भारत ठाकुर,भरत बुंदेला,हीरा बंजारे,माया पांडे एवं अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं के बीच अपने अपने विचार रखें तथा भविष्य में होने वाले पार्षद एवं अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव के संबंध में अपने अनुभवों को साझा किया।
सभी ने एकमत होकर पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए टिकट प्राप्त कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में तन मन धन से कार्य करने की अपनी सहमति जताई तथा पार्टी के दिशा निर्देश के अनुसार काम करने का संकल्प लिया।
बैठक में डॉ. रश्मि चंद्राकर जिला अध्यक्ष,विनोद सेवनलाल चंद्राकर पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव, अमरजीत चावला पूर्व प्रभारी महामंत्री छत्तीसगढ़, खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष, दाऊलाल चंद्राकर,संजय शर्मा, मनोजकांत साहू,कृष्ण चंद्राकर नगर पालिका उपाध्यक्ष, हीरा बंजारे पूर्व मंडी अध्यक्ष, लक्ष्मी देवांगन, सोमेश दवे, गुरमीत चावला,गौरव चंद्राकर, तुलसी साहू, दुर्गा सागर जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, भरत सिंह ठाकुर, विजय साव, डॉ.तरुण साहू,सुनील चंद्राकर,निर्मल जैन, हर्षित चंद्राकर,शाहबाज रजवानी निखिलकांत साहू,राजेश नेताम,राजू साहू, मो. इमरान कुरेशी,मोती साहू, ब्रिजेन बंजारे, दशोदा ध्रुव, माया पांडे, ईशा टंडन, लक्ष्मी सोनी,ममता चंद्राकर,सोनम रामटेके,मनोहर ठाकुर, अजय थवाईत,मेहुल सूचक, बसंत चंद्राकर, लीलू साहू, मिंदर चावला, खेमराज ध्रुव, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, छन्नू साहू, भारत बुंदेला, प्रकाश आजवानी,लखनलाल चंद्राकार, गोपी पाटकर, सन्नी महानंद, राजा सोनी, अब्दुल जावेद, रवि ध्रुव, संतोष धीवर,कुलेश्वर सिंह ठाकुर, टोवा राम कन्नौजे, इब्राहिम खान,जय पवार, सीतेश साहू, बबलू महानंद,रत्नेश साहू, के के साहू, राजा बुंदेला, सीटू सलूजा, निखिल चंद्राकरजितेन्द्र साहू,सागर,डेविड, गंगा बाघ, मो.मंसूर,अरशद,सलमान,भानु सोनी एवं अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे मंच संचालन खिलावन बघेल ने किया।