महासमुन्द

भाजपा सरकार ने लाखों महिलाओं से स्वरोजगार छीना-अंकित
12-Jan-2025 2:35 PM
भाजपा सरकार ने लाखों महिलाओं से स्वरोजगार छीना-अंकित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 12 जनवरी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंकित बागबाहरा ने भाजपा सरकार पर जनहितैषी योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि लगातार उनका जनसंपर्क गांव-गांव में हो रहा है ,जिसमें युवाओं, किसानों,महिलाओं से लगातार मुलाकात हो रही है और ग्रामों में दुख- सुख के माध्यम से सतत संपर्क हो रहा है ।

अंकित ने बताया कि जबसे डबल इंजन की भाजपा सरकार आई है, तब से जनहितैषी योजनाओं को लगातार बन्द किया जा रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत को स्वावलंबी बनाने की ओर अग्रसर करने की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजना को तत्काल बंद कर दिया गया।

जिसमें रीपा योजना अंतर्गत युवाओं को महिलाओं को रोजगार दिया जा रहा था और उनके उत्पाद सरकार खरीद रही थी उसे भी बंद कर दिया गया। इसी क्रम में पूरे प्रदेश की लगभग ढाई लाख महिलाएं गौठान में स्वरोजगार की ओर अग्रसर थीं जिसमें प्रमुख था कि खेतों को पुन: जैविक खाद की ओर धकेला जावे ताकि खेतों को पुनर्जीवित किया जा सके और खेत की प्राकृतिक उर्वरकता लौटे।

इसी कड़ी में ग्राम पंचायत कछारडीह के आश्रित ग्राम कोसमर्रा/धौराभाटा की महिला स्व सहायता समूह जय माँ चंडी महिला समूह द्वारा ग्रामीण सेवा सहकारी समिति कछारडीह को विगत वर्षों में 152 बोरी जैविक खाद की बिक्री अपनी मेहनत से गोबर खाद बना कर की थी जिसका भुगतान आज तक लंबित है । 

इस संबंध में समिति की सदस्यों लोमेश्वरी, अनुकी, रूखमणी, बुधियारिन, भूषण बाई, चमारिन, मीरा, रामेश्वरी, प्रेमाबाई, कुंतीबाई, सुकवारी बाई ने मुलाकात कर अपनी समस्या बताई व बाद में समस्या संबंधी पत्र अंकित बागबाहरा का सौंपा।

जिस पर अंकित बागबाहरा ने तत्काल सीईओ जिला पंचायत को पत्र लिखा व चर्चा कर इसके निदान हेतु निवेदन किया है और महिलाओं को आश्वस्त किया है कि उनके हित की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी सदैव आगे रहेगी ।


अन्य पोस्ट