महासमुन्द

सहकार से समृद्धि विषय पर एक दिनी सहकारी प्रशिक्षण
12-Jan-2025 3:02 PM
सहकार से समृद्धि विषय पर  एक दिनी सहकारी प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 जनवरी।
जिला सहकारी संघ मर्यादित महासमुंद द्वारा शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा में गत दिनों सहकार से समृद्धि विषय पर एक दिवसीय सहकारी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । 

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए एल पटेल ने सहकारी समिति के पूरे टीम का स्वागत करते हुए इस आयोजन हेतु हर्ष व्यक्त किया। एस आर बंजारे द्वारा केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय द्वारा सहकारी संस्थाओं में किए गए परिवर्तनों की जानकारी बताते हुए, विद्यार्थियों के लिए सहकारिता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया।

सहकारिता के माध्यम से किस प्रकार लोगों ने अलग पहचान बनाई। किन किन क्षेत्रों में सहकारिता विभाग की भूमिका बढ़ती जा रही है इन विषयों पर चर्चा की।
जिला सहकारी संघ द्वारा सहकारिता विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया तथा विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक अंकित भोई द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक जी एल कौशिक के साथ महाविद्यालय के अन्य सहायक प्राध्यापक सहित छात्र छात्राएंउपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट