महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 जनवरी। जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित झिलमिला स्कूल में बच्चों के साथ मारपीट के आरोप में निलंबन से बहाल किए गए शिक्षक प्रतापनारायण दास को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पदस्थ किया गया है। इस व्यवस्था से पालक आक्रोशित हैं।
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में सत्र 2024-25 में लगभग दो माह के अंतराल में कक्षा पहली के छात्र के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया था। जिस पर उक्त शिक्षक को निलंबित किया गया।
झिलमिला स्थित पीएम श्री प्राथमिक शाला में पदस्थ रहे प्रधान पाठक प्रताप नारायण दास के खिलाफ बच्चों के पालकों और पार्षद की ओर से अगस्त 2023 में बच्चों को स्कूल का कार्य करवाने, मारपीट किए जाने आदि का आरोप लगाते हुए एसडीएम व बीइओ को आवेदन दिया था। इसमें जांच में 23 अगस्त को शिक्षा विभाग की टीम भी पहुंची थी और 24 अगस्त को पालकों का शिकायत सही पाए जाने पर उसे निलंबित किया गया था। जिसे शिक्षा विभाग ने छिंदपाली स्कूल में संलग्न किया गया है और उसी स्कूल में रिक्त हुए शिक्षक पद पर शिक्षक (प्रताप नारायण दास) को पदस्थ किया गया है। ये हले ही झिलमिला के पीएम श्री स्कूल में बच्चों के साथ मारपीट के आरोप में निलंबित हुए थे। जिन्हें बहाल कर पोड़ापाली एकल शिक्षकीय स्कूल में पदस्थ किया गया था। अब एकल शिक्षकीय स्कूल से आत्मानंद स्कूल में पदस्थ किए जाने से पोड़ापाली स्कूल पुन: एकल शिक्षकीय स्कूल हो गया है।
वहीं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों के पालकों में भी विवादित शिक्षक को पदस्थ किए जाने से शिक्षा विभाग के प्रति नाराजगी है। पालकों ने कहा कि शिक्षा विभाग की ऐसा क्या मजबूरी है कि मारपीट के आरोप में निलंबन से बहाल हुए शिक्षक को चुनकर आत्मानंद स्कूल में भेजा गया गया है। जबकि, आत्मानंद स्कूल में पहले से ही मारपीट के दो मामले सामने आ चुके हैं।
इस मामले में बीइओ प्रकाश मांझी ने कहा कि मारपीट के आरोप में निलंबित जरूर हुआ था और निलंबन के रूप में उन्हें सजा मिल चुकी है। अब वह पुन: वह गलती को नहीं दोहराएगा। निलंबित से बहाल होने के बाद पोड़ापाली स्कूल उन्हें भेजा गया था।
आत्मानंद स्कूल में रिक्त हुए पद के स्थान पर अंग्रेजी के अच्छे जानकार हैं, वहां एक शिक्षक की आवश्यकता थी।