‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 3 जनवरी। जशपुर पुलिस द्वारा वर्ष 2024 के अपराधिक प्रकरणों में प्राप्त सफलता एवं अपराध का डाटा पेश किया गया, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी एवं लूट के मामलों में कमी आई है। वर्ष 2024 में हत्या के कुल 56 प्रकरण दर्ज हुए जिसमें गिरफ्तार प्रकरण 54 में कुल 73 आरोपी गिरफ्तार हुये, वर्ष 2023 में हत्या के 71 एवं वर्ष 2022 में 64 प्रकरण दर्ज हुये थे।
इसी प्रकार वर्ष 2024 में हत्या का प्रयास के कुल 13 प्रकरण दर्ज हुये जिसमें गिरफ्तार प्रकरण 12 में कुल 22 आरोपी गिरफ्तार हुये, वर्ष 2023 में 15 एवं वर्ष 2022 में 16 प्रकरण दर्ज हुये थे। वर्ष 2024 में चोरी के कुल 141 प्रकरण दर्ज हुये जिसमें गिरफ्तार प्रकरण 45 में कुल 122 आरोपी गिरफ्तार हुये, वर्ष 2023 में 168 एवं वर्ष 2022 में 200 प्रकरण दर्ज हुये थे। वर्ष 2024 में लूट के कुल 08 प्रकरण दर्ज हुये जिसमें गिरफ्तार प्रकरण 04 में कुल 07 आरोपी गिरफ्तार हुये, वर्ष 2023 में 08 एवं वर्ष 2022 में 14 प्रकरण दर्ज हुये थे। वर्ष 2024 में रेप के कुल 137 प्रकरण दर्ज हुये जिसमें गिरफ्तार प्रकरण 129 में कुल 170 आरोपी गिरफ्तार हुये, वर्ष 2023 में 118 एवं वर्ष 2022 में 172 प्रकरण दर्ज हुये थे। वर्ष 2024 में मानव तस्करी के कुल 4 प्रकरण दर्ज हुये जिसमें गिरफ्तार प्रकरण 3 में कुल 7 आरोपी गिरफ्तार हुये, वर्ष 2023 में 4 एवं वर्ष 2022 में 6 प्रकरण दर्ज हुये थे। इसी प्रकार वर्ष 2024 में अंधे कत्ल के कुल 9 मामलों का खुलासा करते हुये प्रकरण में कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गैंगरेप के कुल 9 मामलों में 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
थाना कुनकुरी के श्रीटोली में 12 अगस्त को अज्ञात व्यक्ति के मिले सिर कटी लाश के मामले में युवक की हत्या का जशपुर पुलिस द्वारा चंद दिनों में खुलासा करते हुये मृतक के चेहरा एवं हांथ में बने टेटू एवं गोदना से अभि लिखा होना पाया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने उक्त युवक की पहचान अभिषेक लकड़ा निवासी बरजोर डूमरटोली थाना कासांबेल के रूप में की गई। मामले में कुल 4 आरोपीगण अभय एक्का, संदीप एक्का, निर्दोश तिर्की, अनुप लकड़ा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मारूती वेन वाहन, मृतक का मोबाईल सेट व अन्य वस्तु जब्त कर प्रकरण का निकाल कराने में सफलता हासिल किया गया।
जिले में रोड एक्सीडेंट के मामले में मृत्यु दर को कम करने हेतु यातायात जन जागरूकता अभियान के तहत् नशा मुक्ति, रोड इंजीनियरिेंग, ट्राफिक व्यवस्था, ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन, हेलमेट जागरूकता, शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्ति के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्रवाई इत्यादि।
किरायेदारों की सूची के आधार पर किरायेदारों के पहचान की कार्रवाई का अभियान। प्रकरण में लम्बे समय से फरार आरोपियों की सूची जिले के थाना/चौकी से तैयार कराकर टीम गठित कर अधिक से अधिक फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई। सायबर अपराध के दर में कमी लाने हेतु जन जागरूकता अभियान। जिले में चलित थाना के माध्यम से जनता का शिकायत का त्वरित निराकरण। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि जशपुर पुलिस द्वारा टीम भावना से कार्य करने पर अपराधों में कमी आई है। एक्सीडेंट के मामले बढ़े हैं, भविष्य में इस पर वृहद कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई की जाएगी।