‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 3 दिसंबर। राज्य सरकार के घोषणा के अनुरूप अंचल में एक दिसम्बर से समर्थन मूल्य में किसानों से धान खरीदी शुरू कर दी है। धान खरीदी केन्द्रों में किसान जहां एक ओर धान बेचने उत्साहित नजर आएं, तो वहीं बारदाने के किल्लत को लेकर किसानों में रोष भी देखे गए। नवापारा सहकारी समिमि में 13 धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य में धान खरीदी प्रारंभ कर दी गई है।
इसी क्रम में नवापारा सोसायटी में पूर्व मंत्री एवं विधायक धनेन्द्र साहू ने पूजा अर्चना कर नारियल फोट कर धान तौल कर खरीदी प्रारंभ किया। सबसे पहले ग्राम छांटा के किसान मन्नुलाल साहू ने अपने धान को तौलाकर विक्रय किया। जिसका विधायक श्री साहू द्वारा श्रीफल से सम्मान किया गया। वहीं वृहत्तकार सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष सतानंद साहू और मेहतरूराम साहू का भी शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक धनेन्द्र साहू ने कहा कि दो एकड़ तक के फसल विक्रय हेतु किसानों को बारदाना घर से लाने की जरूरत नहीं है। केन्द्र सरकार जानबुझ कर बारदाना नहीं दे रही है, लेकिन सोसायटी अध्यक्ष की सक्रियता से नवापारा में 25 हजार बारदाने आज उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि किसानों के लिए बारदानों की कमी नहीं होने देंगे। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी नपा के पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंग, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, सोसायटी अध्यक्ष शेखर बाफना सहित संचालक मंडल के सदस्यगण जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने धान उपार्जन केंद्र पी.जामगांव, अभनपुर एवं केन्द्री का दौरा कर किसानों की समस्या सुनी तथा प्रशासन से चर्चा कर स्वयं के बारदाना लाने की बाध्यता को समाप्त कराया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य खेमराज कोसले, सहकारी समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, नेतराम साहू, चेतना गुप्ता, दीनबंधु मिश्रा, तुलसी राम साहू , राजू तारवानी, संतु साहू, सूरज साहू, पोखन साहू , गोपेश्वर साहू , इंद्र कुमार साहू , सहदेव कोसरिया, गिरधर पटेल, शेषनारायण सिन्हा, किशन सिन्हा, आनंद पटेल, नारायण साहू, समारू साहू, एस. देवांगन, गणेश्वर राम साहू, राजकुमार पटेल, डॉ. अंबिका प्रसाद चंद्राकर , बिसहत राम साहू , अंगेश्वर साहू, तेजराम सेन, हेमलाल साहू , सुरेश वर्मा , मन्नू राम साहू, माखन साहू, तुला राम साहू एवं बिसहत पटेल के अलावा बड़ी मात्रा में किसान उपस्थित थे।
ग्राम मनिकचौरी के धान उपार्जन केंद्र में पंडित गोविंद प्रसाद तिवारी के मंत्रोच्चार से साथ सरपंच बुद्धेश्वर साहू ने नारियल फोडक़र धान खरीदी की शुरुआत किया। धान बेचने आये ग्राम दादरझोरी के किसान सूर्यकांत (भरत) साहू व महिला कृषक को बुके भेंटकर व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके पूर्व उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक तौल से तौल कराये जाने, केंद्र में सीसी कैमरे लगाये जाने की मांग भी किया था। इस दौरान सरपंच शशिप्रकाश साहू, भजापा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व्यासनारायण साहू, मधुसूदन धृतलहरे, लखन लाल साहू, चेतन लाल साहू, हौसलाल साहू, गोवर्धन साहू केंद्र प्रभारी, राजेश निषाद, सचिव घांसू देवांगन, सत्यवती साहू सहित किसान बंधु उपस्थित थे।
सुंदरकेरा में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष किसान नेता रतिराम साहू ने धान खरीदी का शुभारंभ किया। खरीदी के प्रथम दिवस 92 किसानों ने 1246 क्विंटल धान का विक्रय किया। जिसमें कुंजलाल वर्मा परसदा के धान का सबसे पहले काटा कर खरीदी प्रारंभ हुआ। रतीराम साहू ने समिति के कर्मचारियों को निर्देश दिए कहा कि इस वर्ष धान उत्पादन में किसानों को प्राकृतिक आपदा के चलते बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ा है। किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी अव्यवस्था समस्याओं का सामना करना ना पड़े। समय पर बारदाना एवं तौलाई की व्यवस्था होनी चाहिए। रतिराम साहू ने बताया कि सुंदरकेरा समिति में कुल 1540.48 के आधार पर करीब 56996.74 क्विंटल धान की खरीदी होगी। प्रथम दिवस धान खरीदी के अवसर पर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष मिलेश वर्मा, बैंक प्रतिनिधि खोरबाहर साहू, सरपंच प्रतिनिधि नत्थू साहू, पूर्व अध्यक्ष गोपाल साहू, टिंकू यादव के साथ बड़ी संख्या में किसान एवं समिति के कर्मचारी चंद्रिका प्रसाद साहू, हेमंत साहू, ओंकार यादव, पप्पू साहू, कौशल साहू, सोनू साहू उपस्थित थे। किसान नेता रतिराम साहू ने सहकारी समिति सुंदरकेरा के अतिरिक्त पोड़, चंपारण, टीला मे भी धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया।