‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 21 जून। दुर्ग ग्रामीण विधान सभा दुर्ग ग्रामीण के निम्न पंचायतों में विकाश कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम 20 जून दिन सोमवार को रखा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्गग्रामीन विधानसभा के विधायक व गृह-जेल,लोकनिर्माण पर्यटन,धर्मस्व न्यास मंत्री ताम्रध्वज साहू ,विशेष अतिथि महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी जितेंद्र साहू , जनपद अध्यक्ष दुर्ग देवेंद्र देशमुख, कृषिसभापति जिला पंचायत दुर्ग योगिता चंद्राकर , जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, विधायक प्रतिनिधि केशव बँटी हरमुख, सरपँच संघ अध्यक्ष मुकुंद पारकर, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्गग्रामीण नंद कुमार सेन, रिवेंद्र यादव, जनपद सदस्य बुधवंतीन मधुकर, दिवाकर गायकवाड़ साथ-साथ क्षेत्रीय जनपद सदस्य गण, सरपँच गण सम्मानित सभी प्रकोष्ट के पदाधिकारी गण,जोन, सेक्टर, तथा बूथ अध्यक्ष गण उपस्थित हुये।
इस मौके पर प्रदेश के गृहमंत्री व क्षेत्रीय विधायक ताम्रध्वज साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर है। इस विधानसभा में सभी सडक़े पक्की बनाने का कार्य जारी है। कुछ सडक़ बनकर तैयार हो चुका है। आगे कहा कि दुर्गग्रामीण क्षेत्र में विकास की गति रफ्तार से निरंतर आगे बढ़ते रहेगी छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की सरकार है। किसानों का कर्ज माफ़ी से लेकर भूमि हिन न्याय योजना के माध्यम से आम जनों को लाभान्वित किया जा रहा है। श्री साहू ने आगे कहा कि मनरेगा के कार्य में भी प्रदेश का देश भर में नाम हुआ है। सरकार द्वारा खऱीदे जा रहे गोबर से किसानों के आय में बढ़ोत्तरी हुई है आने वाले समय मे विकास का नया आयाम बनेगा। आगे सडक़ ,स्वास्थ्य व शिक्षा के साथ मूल भूत सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में कार्य होगा।
ग्राम डुमरडीह ,ग्राम उमरपोटी ,ग्राम खम्हरिया ,ग्राम धनोरा ,हनोदा ,कोडिय़ा,कोकड़ी,भानपुरी और अछोटी में हुआ विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकर्पण हुआ संम्पन्न।
जिसमें ग्राम डुमरडीह में लोकार्पण कार्यो में सी सी सडक़ निर्माण 2 लाख,सी सी रोड वार्ड 7 में 5 लाख, शासकीय प्रा शाला में आहता निर्माण 5 लाख,सी सी रोड निर्माण पुराना गौठान 5 लाख,सी सी रोड निर्माण प्राथमिक शाला स्कूल के पास 5 लाख,सी सी रोड 1.50 लाख भूमिपूजन सतनाम भवन निर्माण 10 लाख,समुदायिक भवन निर्माण 20 लाख ग्राम उमरपोटी में शीतला मन्दिर में अतिरिक्त कक्ष 6 लाख 50 हज़ार, भूमिपूजन कबीर आश्रम नेहरू नगर में 10 समुदायिक भवन के पास अतिरिक्त कक्ष निर्माण, 5 लाख, नवीन हाई स्कूल के पास आहता निर्माण 8 लाख, गौठान के सी ई सी कॉलेज तक पक्की नाली निर्माण 9 लाख, भूमिपूजन प्राथमिक शाला में ब्लॉक टाईल्स कार्य 3 .22लाख ,सी सी रोड निर्माण 8.41लाख,सी सी रोड 18.71 लाख ग्राम पंचायत हनोदा में लोकार्पण गायत्री मन्दिर में हाल निर्माण, मंच निर्माण दुर्गा मंदिर, शीतला मन्दिर में छत फ्लोरिंग एवं पीछे प्रांगण में सीमेंटीकरण भूमिपूजन सीसी रोड निर्माण वार्ड 9 पटेल समाज भवन के ऊपर हॉल निर्माण ग्राम पंचायत में भूमिपूजन कोडिय़ा संस्कृतिक मंच निर्माण 6 लाख,समुदायिक भवन निर्माण निषाद सामज, शासकीय हायर सेंकडरी स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का 7 .67 लाख भूमिपूजन हुआ।
ग्राम कोकड़ी में बाजार चौक में रोड निर्माण 9 लाख,पंचायत भवन के पास आहता निर्माण 5 लाख,निर्मला घाट निर्माण खदान डबरी 2.60 लाख, सामुदायिक भवन निर्माण साहू सामज 10 लाख,मितानिन भवन निर्माण 6.50 लाख का भूमिपूजन हुआ।
ग्राम पंचायत भानपुरी भूमिपूजन समुदायिक भवन निर्माण 6.50 लाख ,प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष 5लाख, समुदायिक भवन 6 लाख, शीतला मन्दिर में आहता निर्माण में 5 लाख के कार्यो का भूमिपूजन संम्पन्न हुआ।
इस मौके पर सरपंच डुमरडीह चकछु प्रभा ,सरपँच उमरपोटी टिकेंद्र ठाकुर, सरपंच खम्हरिया सुखीत राम साहू,धनोरा सरपंच मनीष कुमार साहू, धनोरा सरपंच तेजराम चन्देल ,सरपँच कोडिय़ा चन्द्रभान सारथी, ग्राम कोकड़ी सरपंच प्रमिला रोशन साहू, सरपंच भानपुरी राजूलाल देशमुख, सहित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।