दुर्ग

रंजीत हत्या के सभी 6 आरोपियों को कैंप क्षेत्र में घुमाया
21-Jun-2022 5:57 PM
रंजीत हत्या के सभी 6 आरोपियों को कैंप क्षेत्र में घुमाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 21 जून।
अपराध करना पाप है पुलिस हमारा बाप है-इस वाक्य को दोहराते हुए रंजीत हत्याकांड के सभी छह आरोपियों को पुलिस ने कैंप क्षेत्र में घुमाया है। रंजीत हत्याकांड में छावनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी छ: आरोपियों को आज दोपहर पुलिस ने सम्पूर्ण कैंप क्षेत्र में घुमाया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव ने बताया कि शनिवार को कैंप क्षेत्र में खौफनाक तरीके से आठ आरोपियों द्वारा आपसी विवाद के कारण रंजीत की हत्या की गई थी। हत्याकांड के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस द्वारा लगातार खोजबीन करते हुए इसमें से छ: आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी 6 आरोपियों को घटनास्थल तक ले जाने के लिए क्राइम सीन क्रिएशन के लिए कैंप क्षेत्र ले जाया गया। सभी 6 आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के मध्य हथकड़ी लगाकर सडक़ पर पैदल घुमाया गया।

इस दौरान आरोपी बार-बार जोर-जोर से ‘अपराध करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है’-वाक्य को दोहरा रहे थे।

एक तरह से सार्वजनिक रूप से आरोपियों को घुमाने का मूल उद्देश्य आम नागरिकों के मध्य अपराधियों के खौफ को कम करना है। सभी आरोपियों को 18 नंबर रोड से पैदल घूमाते हुए घटनास्थल तक ले जाया गया।


अन्य पोस्ट