पूर्व सभापति देवांगन के साथ 55 से अधिक शिवभक्त हुए रवाना
स्टेशन हुआ बोलबम के नारे से गुंजायमान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 जुलाई। सावन मास में होने वाले कांवर यात्रा के तहत विश्व प्रसिद्ध बाबा वैद्यनाथ धाम ज्योर्तिलिंग में पदयात्रा कर गंगाजल चढ़ाने आज सुबह बड़ी संख्या में शिवनाथ बोलबम कांवरिया समिति के शिव भक्त कांवरिया साउथ बिहार एक्सप्रेस से बाबाधाम रवाना हुए।
नगर निगम के पूर्व सभापति व शिवनाथ बोलबम समिति के संयोजक दिनेश देवांगन के नेतृत्व में बाबाधाम जाने वाले 55 से अधिक भोले भक्तों का चंडी शीतला मण्डल भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर महामंत्री विजय ताम्रकर मंत्री सत्येंद्र राजपूत सहित पदाधिकारियों ने स्वागत कर यात्रा की शुभकामना दी। इस दौरान समूचा स्टेशन परिसर बोलबम के नारों से गूंजता रहा ।
उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी संकट के चलते विगत 2वर्ष से बाबाधाम यात्रा बंद था, किंतु इस वर्ष यात्रा चालु होने से कांवरियां बड़े उत्साहित हैं और इसका उदाहरण रेल्वे स्टेशन में भी नजर आया, जहां सभी बमभक्त बोलबम के नारे लगाकर उत्साहवर्धन करते रहे।
इस संबंध में समिति के संयोजक दिनेश देवांगन ने कहा कि यह समिति का 16वां वर्ष है कोविड 19 के प्रकोप के चलते दो वर्ष तक बाबाधाम नहीं जा पाने से निराश थे, लेकिन इस वर्ष सभी उत्साहित होकर निकले है और बिहार के सुल्तानगंज में उत्तर की ओर बहने वाली पवित्र गंगा नदी से कांवर में गंगाजल लेकर लगभग 120 किलोमीटर की दूरी पदयात्रा के माध्यम से पूरा कर झारखण्ड राज्य के देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ ज्योर्तिलिंग में जल चढ़ाने के बाद पूरी होगी।
बाबा धाम जाने वालों में नया पारा वार्ड 1 पार्षद मनीष साहू,भाजपा के नरेंद्र सोनी,उत्तम साहू,गणेश देशमुख,विनोद साहू,घनश्याम देवांगन,आशुतोष मिश्रा,राजेंद्र ढीमर,शत्रुहन पटेल, अश्वनी ठाकुर,धनराज सोनी,डब्बू भारती,गोपू चंद्राकर,मुकेश सोनी,राजू निर्मलकर,राजा भट्ट,संतोष निर्मलकर,गुल्लू सोनी,छोटू निर्मलकर,आकाश राजपूत,मासूम साहू,राजेन्द्र प्रजापति,विकास गुप्ता,संदीप साहू,राजेश मधरिया, टेमन साहू,महेश अम्बुले,निलेश पटेल,राजा सारथी,अजय ढीमर,जितेंद्र प्रसाद, पोषण यादव,मोनू सोनी,मुकुंद सोनी,भूषण पटेल,मनोज गुप्ता,अमर चौहान, शंकर यादव,अनुराग,गोपी यादव,गोकुल ,रघुकुमार सहित अनेक कांवरिया शामिल हंै।