दुर्ग

बोल बम कांवर यात्रा समिति की बैठक
25-Jul-2022 3:00 PM
बोल बम कांवर यात्रा समिति की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 25 जुलाई। 
बोल बम कांवर यात्रा समिति की  बैठक  सेलूद स्थित बावाकुटी के महिला सदन मे हुई। बैठक में  एक अगस्त  को होने वाले  कांवर  यात्रा को लेकर किया गया, जिसमे  प्रमुख प्रवक्ता  बोल बम समिति के संयोजक जीतेद्र वर्मा थे।

 बैठक मे   सेलूद, चुनकट्टा, मुड़पार, महकाकला, महकाखुर्द, बोहारडीह, मानिकचौरी,पतोरा, अचनाकपुर,सहित अन्य गांव से ग्रामीणजन उपस्थित हुए। जितेद्र वर्मा ने बैठक में बताये की इस वर्ष  भी  1अगस्त को पुरे पाटन  अंचल  के सभी  गाँव से भक्तों द्वारा बोल बम कावर  यात्रा निकाला  जायेगा..और पाटन के ओग्गर तालाब मे पूजा अर्चना कऱ टोला घाट मे भगवान  भोलेनाथ  का रुद्राभिषेक व जलाभिषेक  करके महाआरती पूजा अर्चना किया जायेगा. जिसके बाद भक्तो की भोजन प्रसादी का वितरण होगा. जिसके लिए  सभी गाँव से सेक्टर बनाकर तैयारियां किया जा रहा है।

इस अवसर पर डॉ. रुपेद्र वैष्णव,रमेश देवागन,महेद्र साहू, कलेश्वर शुक्ला,रुखमज  यादव, मुड़पार उपसरपंच  भोजराम  यादव, संजय वर्मा, यशवंत  सेन, सनत वर्मा,राजू देवागन, सुनिता  जैन, संगीता  ठाकुर, किरण सोनवानी, हरप्रसाद आडिल ,भुनेश्वरि साहू, खेमिन  साहू, सहित बोल बम समिति के बहुत से सदस्य गण उपास्थित थे।


अन्य पोस्ट