दुर्ग
द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति चुना जाना पूरे समाज व देश की महिलाओं के लिए गर्व की बात-महेन्द्र नेताम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 24 जुलाई। भाजपा मडंल नगरी के भाजपाइयों के द्वारा नगर पंचायत नगरी के हृदय स्थल बजरंग चौक में द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुने जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए आतिशबाजी कर एवं मिठाई वितरित कर एक दूसरे को बधाई देकर नारा लगाते हुए जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर अजजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेन्द्र नेताम ने कहा कि भारत देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आदिवासी महिला श्री मति द्रौपदी मुर्मू का चुना जाना देश के लिए गर्व कि बात है। गरीब परिवार में जन्म लेने वाली उड़ीसा की आदिवासी महिला अपनी काबिलियत के बल पर पार्षद से अपनी राजनीतिक यात्रा प्रारंभ करते हुए विधायक, मंत्री ओर राज्यपाल जैसे पदो पर आसीन होती है तथा उसके बाद उनकी योग्यता को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार द्वारा उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना। यह बात पूरे समाज व देश की महिलाओं के लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना नागेंद्र शुक्ला, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा, नगरी मंडल प्रभारी रवि शंकर दुबे, जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा, जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, मंडल अध्यक्ष नगरी मोहन नाहटा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, विकल गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि मोहन पुजारी, अकबर कश्यप, महामंत्री हृदय साहू, मंत्री बलजीत सिंह छाबड़ा, हेमलता यादव, प्रतिमा देवांगन, सत्यवती नेताम, सुलोचना साह,ू पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंद कुमार यादव, अल्पसंख्यक महामंत्री प्रदीप जैन, बल्लू सेन, मनोहर मानिकपुरी, जन्म जय साहू, महेश साह,ू गिरवर भंडारी, पवन साहू, जनक साहू, रामेश्वरी साहू, गज्जू शर्मा, शहर अध्यक्ष राजा पवार, संत कोठारी, नरेंद्र नाग, दुर्गेश साहू, कमलेश निर्मलकर, चेलेश्वरी साहू, विकास सोनी, सौरभ नाग, तरुण साहू, देवीचंद जैन व समस्त वार्डवासी उपस्थित थे।