कवर्धा

महिला शक्ति से बड़ी दुनिया में कोई शक्ति नहीं-एसपी
08-Mar-2021 8:12 PM
महिला शक्ति से बड़ी दुनिया में कोई शक्ति नहीं-एसपी

      कवर्धा में पुलिस की महिला अफसर व कर्मियों का सम्मान     

कवर्धा, 8 मार्च। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मानित करने के लिए कबीरधाम पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में आज न्यू पुलिस लाइन जोरा ताल के सभागार में कबीरधाम पुलिस की महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान समारोह का विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋ चा मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक बी. आर. मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक  नितेश सिंह, रक्षित निरीक्षक नरगिस तिग्गा बघेल महिला सेल प्रभारी निरीक्षक रमा कोष्टि, उप निरीक्षक (एम)  पूजा चौबे तथा कबीरधाम पुलिस की महिला अधिकारी एवं कर्मचारी अधिक संख्या में उपस्थित थे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला शक्ति से बड़ी इस दुनिया में कोई शक्ति नहीं है, महिलाएं माता हैं बहने हैं बेटियां हैं तथा शादी के बाद किसी की पत्नी बन करके एक अनजान घर में जाकर उसे भी स्वर्ग बनाने की ताकत रखती हैं। साथ ही पुरुष वर्ग से भी अपील की गई कि महिलाओं का खूब सम्मान करें। यदि हमारे घर की जिम्मेदारी घर की महिलाएं बेहतर तरीके से उठा सकती हैं, तभी हम घर से बाहर निकल कर किसी भी कार्य को करने की ताकत रखते हैं। समय-समय पर उनकी आवश्यकताओं के अनुसार उनकी मदद करना हमारा भी कर्तव्य है। घरेलू कामकाज में भी घर की माता, बहन या पत्नी का हाथबटाने में किसी प्रकार की शर्म नहीं करनी चाहिए। 

आगे कहा कि आज महिलाएं पुरुषों से कहीं आगे हैं। अब नारी अबला नहीं है, अब नारी शक्ति सबला हो चुकी है और पुरुषों से भी बहुत आगे निकल चुकी हैं, जिसका उदाहरण मेरे सामने आप सभी बैठी हुई अधिकारी-कर्मचारी हैं। साथ ही यदि किसी प्रकार की समस्या चाहे विभागीय हो या व्यक्तिगत बेझिझक होकर बताने कहा गया तथा उपस्थित सभी पुलिस विभाग की महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा समाज में दिये जा रहे योगदान एवं कार्यों के प्रति सम्मान प्रगट करते हुये स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news