कवर्धा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कवर्धा, 16 फरवरी। नारीशक्ति महिला मंडल द्वारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जोराताल में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली गई। आयोजन प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी किया गया।
सुबह से ही कॉलोनी में पूजा-अर्चना की तैयारियां की गईं और मंदिर परिसर को सजाया गया। शिव बारात की शुरुआत जेल परिसर के पास स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर से हुई। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद बारात हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के लिए रवाना हुई।
बारात के दौरान ढोल-नगाड़े और भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालु शामिल हुए। मार्ग में लोगों ने फूलों से स्वागत किया। आयोजन में पुरुषों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भागीदारी रही। मंदिर पहुंचकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की गई तथा प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजन में महिला मंडल की सदस्याएं—श्रीमती वर्षा चंद्राकर, मंजू चंद्राकर, सुवर्णा केशरी, वर्षा ठाकुर, पायल राजपूत, पूर्णिमा ठाकुर, श्रीमती मागरे, रत्ना तिवारी, अंजना नौजिया, मंत्व कौशिक, नेहा वर्मा, कविता शुक्ला, अंजना कन्नौज, प्रमिला साहू, पदमा, दुर्गा ठाकुर, वर्षा वर्मा, मोनिका, बसंती यादव, पार्वती, पदमा तिवारी, सीतामणी बंजारे, लिपिका कौशिक, शीतला साहू, भारती राव और लक्ष्मी चंद्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।


