कोण्डागांव

कोण्डागांव ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष जितेंद्र दुबे ने दिया इस्तीफा
24-Feb-2021 8:57 PM
  कोण्डागांव ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष जितेंद्र दुबे ने दिया इस्तीफा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 24 फरवरी। ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष जितेंद्र दुबे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 23 फरवरी को इस्तीफा दिए जाने का पुष्टि स्वयं जितेंद्र दुबे ने फोन से किया हैं। दरअसल बीते कुछ दिनों जितेंद्र दुबे का एक चैट वाला वीडियो लोगों के मोबाइल में वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की अभी तक किसी ने पुष्टि नहीं की है। लेकिन जितेंद्र दुबे ने वीडियो सामने आने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं। वही ब्लॉक कांग्रेस कोण्डागांव के शहर अध्यक्ष जितेंद्र दुबे ने अपने पद से इस्तीफा दिए जाने का फोन से जानकारी दिया था, इस मामले पर 23 फरवरी को कोण्डागांव के जिला कांग्रेस अध्यक्ष झुमुक लाल दीवान ने पुष्टि करते हुए बताया जितेंद्र दुबे का इस्तीफा पत्र ऑनलाइन प्राप्त हुआ हैं जिसे पार्टी के अनुशंसा पर स्वीकार कर लिया गया हैं। हालांकि झुमुक लाल दीवान ने वीडियो चैट वाले मामले पर जांच की बात भी कही हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news