बस्तर
जगदलपुर, 23 जनवरी। सुभाषचंद्र बोस की125वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला ने शहीद पार्क के सामने सुभाषचंद्र बोस के स्मारक में माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री किरण देव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व अध्यक्ष वन विकास निगम श्रीनिवास राव मद्दी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रजनीश पानीग्राही, शिल्पी संस्था के अध्यक्ष सुबीर नंदी ने नेताजी उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बंधित करते कहा कि नेताजी सुभाषचन्द्र बोस नेे देश प्रेम की भावनाओं को जागृति किया और आज भी नेताजी के देश प्रेम को सम्पूर्ण विश्व याद करता है।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अविनाश श्रीवास्तव ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगेंद्र पाण्डे, रामाश्रय सिंग, नरसिंग राव, सुरेश गुप्ता, मनोहर दत्त तिवारी, मनीष पारेख, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, आशुतोश पाल,आयेंद्र आर्य,संग्राम राणा,अभय दीक्षित,गणेश काले,प्रकाश रावल, प्रकाश झा,मनोज पटेल,जयराम दास, प्रितेश राव,अभिषेक तिवारी, अनिमेष चौहान, सुरेश कश्यप, विनय राजू, अमित रामटेके, पृथ्वी सिंग, आलेख राज तिवारी, विवेक साहू, प्रतीक नायडू, विक्की साहू, आदित्य शर्मा, भावेश यदु, बृजेश शर्मा, सौरभ द्विवेदी, कृष्णा नारायण, मयंक दिवान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।