बस्तर

महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री पुरी का फूंका पुतला
26-Feb-2026 10:39 PM
महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री पुरी का फूंका पुतला

जगदलपुर, 26 फरवरी। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा गुरुवार की दोपहर को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला  दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की।  बताया जा रहा है कि एपस्टीन फाइल में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम सामने आने के बाद कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही पुतला दहन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश पर पूर्व विधायक रेखचंद जैन  व बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद के नेतृत्व में महिला कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया गया।

 


अन्य पोस्ट