कोण्डागांव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नपाध्यक्ष के घर में किया रात्रिभोज
21-Jan-2021 8:59 PM
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नपाध्यक्ष के घर में किया रात्रिभोज

कोण्डागांव, 21 जनवरी। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय का बस्तर प्रवास के दौरान 2 दिनों के लिए कोण्डागांव पहुंचे थे। जिन्हें कोण्डागांव नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुंवर पटेल ने 20 जनवरी को अपने घर रात्रिभोज के लिए आमंत्रण किया। आमंत्रण स्वीकार करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुंवर पटेल के घर रात्रिभोज करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री लता उसेण्डी भी मौजूद रहीं।

 रात्रिभोज के दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी भी नजर आए। जहां भाजपा के सभी पदाधिकारियों ने 22 जनवरी को होने वाले धरना प्रदर्शन व कलेक्ट्रेट घेराव का कार्यक्रम के बारे में चर्चा करते हुए छग के भूपेश सरकार द्वारा किसान भाइयों पर किए जा रहे अत्याचार, धान खरीदी में हो रही अव्यवस्था, बोनस की राशि के भुगतान में बहानेबाजी, बारदाने के नाम पर किसानों को परेशान करने, गिरदावरी के नाम खेत का रकबा घटाए जाने, पिछले साल के धान का पैसा भुगतान करने, आर्थिक बदहाली से तंग आकर व किसानों के साथ कांग्रेस का वादा खिलाफी के बारे में चर्चा किया गया।

इस रात्रिभोज कार्यक्रम में भाजपा संभाग प्रभारी शिवरतन शर्मा, जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, महामंत्री आकाश महेता, तरुण साना, मनोज जैन, प्रवीर सिंह बदेशा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news