रायगढ़
रायगढ़, 21 जनवरी। राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के तृतीय दिवस पर बुधवार को यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा पुलिस परिवार रायगढ़ के अधिकारी, कर्मचारियों का हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस हेलमेट जागरूकता रैली को डीएसपी ट्राफिक पुष्पेंद्र सिंह बघेल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। हेलमेट जागरूकता रैली थाना यातायात से प्रारंभ होकर जिला मुख्यालय के विभिन्न चौक चौराहा से होता हुआ सुरक्षित यातायात का संदेश देता हुआ वापस थाना यातायात में समाप्त हुई। इसके साथ ही ग्राम लोइंग, अंबेडकर चौक, पंजीरी प्लांट थाना चक्रधरनगर में यातायात जागरूकता रथ द्वारा यातायात संदेश के माध्यम से लोगों को जागरूकता किया गया तथा नाट्य कला मंच (नाँचा) के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर आमजन एवं वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात नियम का संदेश दिया गया। उपरोक्त जागरूकता कार्यक्रम में समाज सेवी संस्था फास्टटेक कंप्यूटर एंड वेलफेयर सोसायटी रायगढ़ द्वारा भरपूर सहयोग किया गया।
दूसरी ओर यातायात पुलिस द्वारा पुन: सभी प्रकार के वाहनों के हेडलाइट पर काला पट्टी माकृ किया गया। शहर में संचालित लगभग 450 ऑटो वाहन में बैनर लगाकर आम जनों को यातायात के प्रति जागरूक करने सार्थक कार्यवाही की गई।