धमतरी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136 वें स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम
27-Dec-2020 5:54 PM
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136 वें स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम

धमतरी, 27 दिसंबर।  सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 136वे  वर्ष  में  प्रवेश कर रही है। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कांग्रेस पार्टी  28 दिसंबर (सोमवार) को समय प्रात: 11 बजे, स्थान कांग्रेस भवन धमतरी में कांग्रेस स्थापना दिवस के रूप में  मनाते हुए कांग्रेस के इतिहास, विचारधारा, अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धियां, भविष्य की दृष्टि, आदि विषयों पर गोष्ठियों एवं परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। 

जिस पर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना ने सभी विधायक, पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेसजन, प्रदेश, जिला, ब्लॉक, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, समस्त प्रकोष्ठ पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति की अपील की है।
 


अन्य पोस्ट