धमतरी
वाहन ने बाइक को मारी ठोकर, मौत
26-Apr-2026 6:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 26 अप्रैल। एक अज्ञात वाहन ने सडक़ पर बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना भखारा थानांतर्गत सेमरा मोड़ की है। पुलिस शव अपने कब्जे में लेकर पीएम कराया और मर्ग कायम कर फरार वाहन का पता लगाने में जुटी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार दोपहर भखारा-रायपुर मार्ग में ग्राम सिर्वे निवासी वेदुराम साहू अपनी मोटरसाइकिल से भखारा से अपने गांव लौट रहा था, तभी सेमरा मोड़ से आगे टर्निंग पॉइंट पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार फरार हो गया। जिससे बाइक सवार वेदुराम की मौत हो गई।
सूचना मिलने पर भखारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम कराने कुरूद भेजा। साथ ही मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन के बारे में पतासाजी कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


