‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 मार्च। मंगलवा 18 मार्च को महासमुंद कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर को जिला अध्यक्ष के पद पर कार्य करते हुए 5 वर्ष पूर्ण करने की खुशी में कांग्रेसजनों ने सम्मान किया।
डॉ. रश्मि चंद्राकर वर्ष 2020 कोरोना काल से कांग्रेस कमेटी महासमुंद की जवाबदारी निभाते आ रही हैं। उनके कार्यकाल में विधानसभा, लोकसभा, नगर पालिका, जनपद पंचायत,जिला पंचायत एवं पंच सरपंच सभी चुनाव हुए हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, पार्षद विजय साव, ओमिन कागजी, मुस्ताक खान, सूरज नायक, गुलशन साहू,जय देवांगन का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में खिलावन साहू ग्रामीण अध्यक्ष, दुर्गा सागर महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, दाऊलाल चंद्राकर, नरेंद्र दुबे, मनोजकांत साहू, भरत ठाकुर, सोमेश दवे, प्रदीप चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर,गौरव चंद्राकर,डॉक्टर तरुण साहू, हुलाश गिरी गोस्वामी,सोनम रामटेके, प्रीति साहू,पिंकी बघेल, मिकी शर्मा, हर्षित चंद्राकर, अक्षय साकरकर, शाहबाज रजवानी समेत कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन खिलावन बघेल ने तथा आभार प्रदर्शन भरत ठाकुर ने किया।