महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,13 फरवरी। पं. दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि पर बरोंडा चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और नमन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपाईयों ने उनके एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को याद किया। कहा कि उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके आदर्श आज भी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिग्विजय साहू, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमन वर्मा, भाजपा शहर मंडल महामंत्री मीना वर्मा, अग्रज शर्मा, महेंद्र जैन, पार्षद माखन पटेल, गोविंद सिंह ठाकुर, हनीश बग्गा, आनंद साहू, गौरव चंद्राकर, शरद मराठा, नंदू जलक्षत्री, हिमांशु चंद्राकर, सोनाधर सोनवानी, गोपी कन्नौजे, आयुष दुबे उपस्थित रहे।


