धमतरी

लूट की नीयत से मेटाडोर चालक पर हमला, भर्ती
19-Mar-2025 3:01 PM
लूट की नीयत से मेटाडोर चालक पर हमला, भर्ती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
धमतरी, 19 मार्च।
भिलाई के खुर्सीपार में खड़े मेटाडोर में सोए चालक पर अज्ञात 2 बदमाशों ने हमला किया। लूट की नीयत से घटना को अंजाम दिया। घायल हालत में चालक को जिला अस्पताल धमतरी लाकर भर्ती कराया है। आईसीयू में इलाज जारी है।

अस्पताल चौकी पुलिस के मुताबिक कोंडागांव निवासी साबिर अली ने बताया कि मेटाडोर क्रमांक सीजी 27 एल 2894 का चालक है। जगदलपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर जैसे शहरों में सब्जी छोडऩे का काम करता है। वापसी के दौरान वह सामान भी ले आता है। 17 मार्च को बिलासपुर से खाद्य तेल लेकर भिलाई, दुर्ग छोडऩे पहुंचा था। रात होने पर खुर्सीपार में गाड़ी सडक़ किनारे खड़े किया और ऊपर सो गया। इसी बीच 2 अज्ञात बदमाश ने हमला किया। उसे गंभीर चोट आई है। फिर भी जान बचाने गाड़ी चलाते जैसे-तैसे भागा। गुंडरदेही रोड में अरमरीकला के पास राहगीरों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। मेटाडोर में करीब 4 लाख का सामान था।

घायल होने पर अस्पताल लाकर किया भर्ती
राहगीर पुरुषोत्तम दास दुपचेरा गुरूर निवासी ने पुलिस को बयान दिया। बताया कि वह अमलीडीह गया था। वापस लौटते सुबह 5 बजे लिफ्ट का इंतजार कर रहा था। तभी मेटाडोर आया। चालक ने गाड़ी रोकी। घटना की जानकारी दी। घायल चालक ने नाम साबिर बताया। अस्पताल पहुंचाने मदद मांगी। उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती करवाया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news