महासमुन्द

अगले सप्ताह से गर्म हवा चलने की संभावना, महासमुंद का तापमान अभी 30 डिग्री पर
17-Mar-2025 4:49 PM
अगले सप्ताह से गर्म हवा चलने की संभावना, महासमुंद का तापमान अभी 30 डिग्री पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 मार्च।
होली त्योहार समाप्त होते ही शहर समेत अंचल में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना प्रारंभ कर दिया है। राजधानी रायपुर का तापमान 40 पहुंच चुका है और महासमुंद लोकल में तापमान 30 डिग्री मापा गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक है। इससे अनुमान लगाया जा रहा कि इस बार गर्मी भयावह रहेगी। 

मौसम विभाग की माने तो अगले सप्ताह भर में ही गर्म हवा चलने की संभावना है। जानकारी के अनुसार ला नीना एक्टिव होने की वजह से इस बार क्लाइमेट तेजी से बदल गया है।
विभागीय जानकारी के अनुसार इस बार मौसम में बहुत अधिक उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। अभी मार्च का आधा महीना ही बीता है और कई जगह अभी से चिलचिलाती गर्मी पडऩे लगी है। जहां 12 बजे के बाद सूर्य की तपिश बढ़ रही तो रात में ठंडी हवा चल रही है। बीते 3 दिनों में मौसम में तेजी से बदलावा देखा गया। 

मौसम विभाग लालपुर के अनुसार आगामी तीन दिनों में लू चलने की संभावना है। जबकि पड़ोसी प्रदेशों में ओलावृष्टि और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर भी बारिश का अनुमान लगाया गया है। लिहाजा कुछ हिस्सों में गर्म लहर की स्थिति बनी हुई है।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news