रायगढ़

कचकोबा में निर्विरोध पंचायत चुनाव
11-Mar-2025 4:48 PM
कचकोबा में निर्विरोध पंचायत चुनाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 11 मार्च।
तमनार ब्लॉक के ग्राम पंचायत कचकोबा में पंचायत चुनाव बिना किसी मुकाबले के संपन्न हुए। कचकोबा पंचायत में बिंदेश्वरी राठिया ने सरपंच पद की जिम्मेदारी निर्विरोध रूप से संभाली, और 13 पंच भी बिना किसी विरोध के चुने गए। उप सरपंच के पद पर अंजलि संतोष यादव का भी निर्विरोध चुनाव हो गया। 

कचकोबा पंचायत में बिना चुनावी घमासान के, बिना किसी प्रतिद्वंद्विता के, सारी सीटें भर गईं। यह कचकोबा के लोगों की एकजुटता और सहमति को दर्शाता है।
निर्विरोध सरपंच बिंदेश्वरी राठिया और उप सरपंच अंजलि संतोष यादव ने अपने पद ग्रहण करने के बाद इसे कचकोबा के विकास का एक सुनहरा अवसर बताया। दोनों ने यह स्पष्ट किया कि अब उनका मुख्य उद्देश्य गांव के हर मुद्दे को प्राथमिकता देना और यहां की समस्याओं को हल करना है।

ज्ञात हो कि सरपंच बिंदेश्वरी राठिया के ही परिवार से बीते 6 बार के पंचवर्षीय पंचायत चुनाव में  सरपंच बनते आ रहे हैं, पहले इनके सास-ससुर और जेठ और इस बार बिंदेश्वरी राठिया को ग्रामीणों ने सरपंच चुना है, इनके परिवार को अजेय परिवार भी कहा जाता है, वहीं उपसरपंच अंजली यादव रोडोपाली मंडल के भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष संतोष यादव  की पत्नी हैं।  

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news