पंचायत चुनाव: 30 सरपंच, 1683 पंच व एक जनपद सदस्य निर्विरोध चुने गए
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 9 फरवरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नाम वापसी के बाद जिला पंचायत सदस्य से लेकर पंच तक के पदों की स्थिति साफ हो गई है। 30 सरपंचों सहित 1683 पंच निर्विरोध चुने गए है। वहीं 1 जनपद सदस्य भी निर्विरोध हुए है।
निर्वाचन शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत सदस्य के सभी दस सीटों पर चुनाव होगा। इन दस सीटों पर निर्विरोध की स्थिति नहीं बनने से सभी दस सीटों पर चुनाव होंगे। वहीं जनपद पंचायत सदस्य के लिए तर्रेम सीट से निर्विरोध सदस्य चुना गया।
अब जिले की 45 जनपद पंचायत सदस्यों के बीच मुकाबला होगा। वहीं जिले के कुल 170 सरपंच पद पर 30 सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं।
इसी तरह पंचों के 2174 पदों में 1683 पंच निर्विरोध हुए है। पंचायत चुनाव को लेकर बीजापुर में भाजपा कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हंै। सबसे रोचक मुकाबला जिला पंचायत सदस्यों के उम्मीदवारों के बीच होगा।