दुर्ग

दिल्ली विस चुनाव में भाजपा की जीत, मनाया जश्न
09-Feb-2025 4:38 PM
दिल्ली विस चुनाव में भाजपा की जीत, मनाया जश्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 फरवरी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर दुर्ग जिले के भाजपा पदाधिकारी नेताओं ने जिला भाजपा कार्यालय में एकत्र होकर जमकर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की थाप और  नारों के साथ मिठाइयां बांटते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई।

दुर्ग नगर निगम चुनाव के सहसंचालक विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत से स्पष्ट है कि भाजपा और मोदी के नेतृत्व पर जनता का विश्वास बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ की तरह दिल्ली की जनता ने भी विकास और सुशासन पर मुहर लगाई है। दुर्ग नगर निगम में विकास और सुशासन की स्थापना के लिए जनता भाजपा को प्रचंड मतों से चुनाव जिताएगी।  

नगर निगम चुनाव के सहसंचालक राजीव अग्रवाल ने कहा कि केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के तमाम दिग्गज दिल्ली विधानसभा चुनाव में धराशायी हो गए, ये इस बात का संकेत है कि देश में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जबरदस्त लहर है।

इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि दिल्ली में घमंड और अराजकता की हार हुई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के दृष्टिकोण पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत हुई है।

जिला भाजपा कार्यालय में कांतिलाल बोथरा, जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, जिला मंत्री दीपक चोपड़ा, अनूप सोनी,राजा महोबिया, उमा भारती साहू, नारायण दत्त तिवारी, डॉ. भारती साहू, रितेश शर्मा, नवीन पवार, नितेश साहू, राजेश सिंह राजपूत, राकेश दुग्गड़, अनूप गटागट, संगीता सिंह, नम्रता बंसोड़, दीपक सिन्हा, भारतेंदु गौतम, रजा खोखर, राजेश वर्मा, अनिल यादव, संदीप जैन, प्रकाश साहू, अश्विनी चंदेल सहित सैकड़ों शामिल रहे।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news