जनता का विश्वास भाजपा के साथ-योगेश्वर राजू सिन्हा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 फरवरी। शनिवार को दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। इस संबंध महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया है।
साथ ही कहा कि दिल्ली की जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कुशल मार्गदर्शन के साथ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता की भाजपा पर अटूट विश्वास की जीत है। जनता आम आदमी पार्टी के सरकार से त्रस्त हो चुकी थी इसलिए भाजपा के पक्ष में जनादेश आया है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार, कुशासन, झूठ और अराजकता की सारी सीमाएं लांघ दी थी। दिल्ली की जनता ने इसका करारा जवाब देते हुए प्रदेश की कमान भाजपा को सौंप दी है। अब दिल्ली में विकास की गति तेज होगी।
दिल्ली में भ्रष्टाचार और अराजकता समाप्त होगी। केंद्र और दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन की सरकार अब नित नए विकास के आयाम स्थापित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के नेतृत्व पर देश की जनता का विश्वास अब भी बरकरार है। दिल्ली की जनता जनार्दन ने भाजपा के पक्ष में जनादेश देकर इस बात को साबित कर दिया है।