महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 मई। महासमुंद पुलिस ने नवा बिहान जागरूकता अभियान के तहत हाट.बाजार, स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंडए बैंक व ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव, जरूरी हेल्पलाइन नंबर, नशा मुक्ति संदेश,े गौ तस्करी रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। महासमुंद पुलिस ने मोबाइल नंबर. 9479229939 का अधिक से अधिक उपयोग हेतु जनता से अपील की।
नवा बिहान कैंपेन के तहत जिला महासमुंद ग्राम भॅवरपुर साप्ताहिक बाजार, ग्राम छुईपाली बाजार हाट में जागरुकता कार्यक्रम में बताया कि स्टाकिंगए फेक प्रोफाइल क्या है। कहा कि कि जो भी व्यक्ति इसका शिकार हो तत्काल रिपोर्ट करें। सोशल मीडिया में पर्सनल व सेंसिटीव जानकारी शेयर ना करें। अपने मोबाइल में मजबूत पासवर्ड बनाकर रखें। ताकि मोबाइल गुम होने पर अन्य कोई भी व्यक्ति इसका दुरूपयोग ना कर सके।
लोगों को फेक ट्रेडिंग एप के नाम पर ठगी, सेक्सटार्शन, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट की धमकी करने वालों से सावधान किया। इस जागरुकता अभियान के तहत लोगो को बताया गया कि किसी प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड होने पर सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराये एवम अपने निकटतम पुलिस थाना या सायबर थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज करावें।


